फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावते इस्लामी ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
गुलातारा कब्रिस्तान में पौधरोपण करते दावते इस्लामी इंडिया के पदादिकारीगण - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। धार्मिक संगठन दावते इस्लामी इंडिया ने सोमवार को नगर में जगह जगह पौधरोपण किया । गुलालतारा कब्रिस्तान में पौधे लगाते हुए जोन प्रभारी हाफिज फहद अत्तारी ने कहा कि आबो हवा बेहतर होने का लाभ सबको मिलेगा। इसलिए पौधे लगाने की जिम्मेदारी सबकी है।
विज्ञापन

जोन प्रभारी ने कहा कि भदोही इकाई द्वारा पूरी जिम्मेदारी से एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य को पूरा किया गया है। भदोही शहर के गुलालतारा कब्रिस्तान, अजयपुर, हरिरामपुर, जल्लापुर, अहमदपुर फुलवरिया, घमहांपुर, पचभैया आदि में पौधे रोपे गए। इस मौके पर मौजूद राशिद बेग ने कहा कि पौधरोपण राष्ट्रीय हित का कार्य है। गुलालतारा कब्रिस्तान में पौधरोपण करने में सभासद दानिश सिद्दीकी ने सहयोग किया। इस मौके पर वामिक अत्तारी, अब्दुल सत्तार अत्तारी, जलालुद्दीन अत्तारी, तौफिक बेग, मौ.मेराज अहमद, आशिक अत्तारी, हसीब खां, ओवैश अत्तारी, इमरान कुरैशी, समीर खां, कासिम खां व फैजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें