फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस हुई सक्रिय

Mon, 08 Jun 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 उन्हें किसानों, ग्रामीणों, मजदूरों आदि समाज के दबे-कुचलों की समस्या को लेकर न्याय पंचायत स्तर पर संघर्ष करने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन



 जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कार्य कर्ताओं का उत्साहवर्धन किया, कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर पंचायत चुनाव में कांग्रेस सक्रिय भागेदारी करने पर विचार कर रही है।


जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी हफ्ते में कम से कम दो दिन गांव-गांव जाकर न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार करे। जिससे जमीनी स्तर पर जनता का पार्टी के नीतियों के प्रति झुकाव हो और उन्हें देश के प्रति पार्टी योगदान की जानकारी हो सके।
विज्ञापन


 भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खिलाफ की जा रही साजिश को न्याय पंचायत स्तर पर विरोध जताए। साथ ही किसानों को इस विधेयक के माध्यम से केंद्र सरकार की संकीर्ण मानसिकता को भी बताए। इससे पूंजीपतियों की हितैषी सरकार की असलियत किसान भी जा ले।

जिलाध्यक्ष ने आठ जून से पार्टी की ब्लाक स्तर पर शुरू हो रहे कार्यक्रम के बारे में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस मौके पर महासचिव रत्नेश मिश्र, दीनानाथ दुबे, उमापति मिश्र, जगदीश, सुरेशचंद्र उपाध्याय, आशुतोष पांडेय, मृत्युजय पांडेय, माबूद खां, लवकुश नारायण, सिद्घार्थ मिश्रा, संजय दुबे, लालमणि चौरसिया, जितेंद्र पांडेय, अनुपम आनंद, सतीश चौबे, नीरज पासी, निजाम, नन्हें, मसूद आलम, रमाशंकर, श्रीधर, मायाशंकर, उमेश, दिनेश आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें