फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में आटो चालक की हत्या

Sun, 07 Jun 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। आटो चालक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



महराजगंज के उमरहां गांव निवासी पंचम जायसवाल (40) आटो चालक था। पुलिस के अनुसार खमरिया के खलवापुर की एक महिला से उसके संबंध हो गए। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह महिला के घर पहुंचा। परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे।
विज्ञापन


 इसी दौरान महिला और पंचम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ जाने पर महिला के परिवार के सदस्यों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर पंचम की हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। शनिवार की सुबह उसका शव घर के समीप लहूलुहान हाल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पंचम की पत्नी संगीता की तहरीर पर पुलिस ने सुशीला, पति जोखूलाल मौर्य, पुत्र शिवम और पुत्री सुनीता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने कहा कि जांच के दौरान मामला प्रेम प्रपंच का प्रतीत हो रहा है। आरोपी महिला की महराजगंज में दवा की दूकान है। वहीं पर पंचम से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें