फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: तीन ग्राम पंचायतों को मिले नए प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की तीन ग्राम पंचायतों को मंगलवार को नए प्रधान मिल गए। दो ब्लॉकों में मतगणना होने पर दोपहर बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। सुरियावां के भटेवरा में कांटे की टक्कर में सिराज ने तीन मतों से जीत दर्ज की जबकि बनकट उपरवार मेें यशवंत सिंह यादव 12 मतों से विजयी हुए। जगदीशपुर में अर्पिता ने एक तरफा मुकाबले में 102 मतों से जीतकर प्रधान बनीं। निर्वाचन अधिकारियों ने विजेता उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव से पूर्व बनकट उपरवार, जगदीशपुर और भटेवरा में प्रत्याशियों की मौत होने से प्रधानी का चुनाव टल गया था। नौ मई को तीनो ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। मंगलवार को सुबह आठ बजे से डीघ और सुरियावां ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ी प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ने लगी। भटेवरा में कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां पर कभी सुशील तो कभी जितेश आगे बढ़ते। अंत में सिराज ने 493 और जितेश को 489 मत मिले। जिससे सिराज तीन मतों से जीत दर्ज कर भटेवरा के नए प्रधान बनें। बनकट उपरवार में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला। यहां पर धीरज मिश्र और यशवंत सिंह यादव के बीच मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में यशवंत 527 और धीरज को 515 मत मिला। यशवंत 12 मतों से जीत दर्ज कर प्रधान निर्वाचित हुए। कैलाश तिवारी 398 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। जगदीशपुर में अर्पिता ने शुरू से बढ़त बनाए रखा जो अंत तक कायम रहा। अर्पिता ने 346 और सुशीला देवी को 204 मत मिले। अर्पिता 102 मतों से जीत दर्ज कर प्रधान बनीं। तीनों नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। निर्वाचित प्रधानों को प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें