फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: तीन ग्राम पंचायतों के आज आएंगे नतीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की तीन ग्राम पंचायतों के नतीजे मंगलवार को आएंगे। इस क्रम में आज सुरियावां और डीघ ब्लॉक में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बाकायदा दो मतगणना पर्यवेक्षक समेत कुल आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंगलवार सुबह 11 बजे तक लगभग तीनों ग्राम पंचायतों को नए प्रधान मिल जाएंगे। 36 प्रत्याशियों में जीत को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। दरअसल जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था। इस दौरान 26 जिला पंचायत सदस्य, 545 ग्राम प्रधान, 650 बीडीसी और तीन हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर वोट डाले गए थे। नामांकन के समय ही सुरियावां के जगदीशपुर, भटेवरा और डीघ के बनकट उपरवार गांव में प्रत्याशी की मौत होने से इन गांवों में प्रधानी के चुनाव टाल दिए गए थे। रविवार को तीनों ग्राम पंचायतों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सुरियावां के जगदीशपुर में 18, भटेवरा में 16 और डीघ के बनकट उपरवार में 12 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई। मंगलवार को सुबह डीघ में बनकट और सुरियावां ब्लॉक में भटेवरा, जगदीशपुर की मतगणना होगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि तीनों ग्राम पंचायतों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्र पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सुबह 11 बजे तक तीनों ग्राम पंचायतों का रिजल्ट आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें