फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: बूथों पर भूले कोरोना की गाइडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/पाली। कालीन नगरी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद भी बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव में प्रशासनिक व्यवस्था हवा हो गई। बूथों पर न तो सैनिटाइजर दिखा और न ही थर्मल स्क्रीनिंग हुई। मतदाता सामाजिक दूरी का पालन करते भी नहीं दिखे। मोढ़, सुरियावां, औराई समेत अन्य क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित कई लोग मतदान करने के लिए पहुंचे। इससे अनभिज्ञ लोगों की परेशानी भी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। प्रशासन की ओर से बूथों पर सैनिटाइजर की सुविधा का दावा किया गया था, लेकिन मुख्यालय से सटे लखनो, गिरधरपुर, सरपतहां, भुड़की, भिदिउरा, पूरे दीवान सहित अधिकतर बूथों पर कोई सुविधा नहीं दिखी। मतदान करने के लिए आने वाले मतदाता बिना हाथ सैनिटाइज किए ही अपना मत दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित भी गुपचुप तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग किए। जिससे अन्य लोगों की परेशानी बढ़ गई।
पाली संवाददाता के अनुसार, कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को लेकर जहां हर कोई भयभीत है। वहीं चुनाव में सबकुछ ध्वस्त होते दिखा। बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग की हालत दयनीय दिखी। हर केंद्रों पर जहां प्रशासन की ओर से थर्मल स्कैनिंग के लिए आशा कर्मियों को लगाया गया था, लेकिन ज्यादातर स्थानों पर वह नहीं दिखीं। प्राथमिक विद्यालय पकरी खुर्द, महजूदा, पाली सहित अन्य बूथों पर थर्मल स्कैनिंग करने के लिए कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें