फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में पंचायत उप चुनाव के मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को सभी छह ब्लॉकों में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। किसके सिर पर जीत का ताज होगा इसका फैसला भी हो जाएगा। दोपहर तक एक प्रधान, एक बीडीसी संग 181 ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम आ जाएगा। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के 372 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना के लिए 220 अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। 26 जिला पंचायत सदस्य, 546 ग्राम प्रधान, 661 बीडीसी और 6868 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होना था। जिला पंचायत, प्रधान, बीडीसी की सभी सीटों पर चुनाव हुए लेकिन सदस्य के 1981 सीटें खाली रह गईं। नामांकन पूर्ण होने पर 1750 से अधिक सदस्य की सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया, लेकिन 181 सीटों पर चुनाव होना तय हुआ। औराई के बंजारी में प्रधान, रोही में बीडीसी और 181 सदस्य की सीटों पर 12 जून को उप चुनाव कराया गया। सोमवार को सुबह आठ बजे से ब्लॉकों पर मतगणना होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि सभी केंद्रो पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दो से तीन घंटे में मतगणना पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि छह ब्लॉकों पर मतगणना के लिए 55 टेबल लगाए गए हैं। 55 पर्यवेक्षक, एक मतगणना अधिकारी और तीन सहायक लगाए गए हैं। 220 अधिकारी और कर्मचारी के अलावा रिजर्व कर्मचार भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें