फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव : छह अगस्त को मतदान, 22 जुलाई से नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में प्रधान के तीन, बीडीसी के एक और ग्राम पंचायत सदस्य की 27 रिक्त सीटों पर उप चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग से पत्र आने के बाद प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक 22 को नामांकन और 23 जुलाई को नामांकनपत्रों की जांच होगी। 24 जुलाई को नाम वापसी के साथ वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिलेंगे। छह अगस्त को मतदान और आठ अगस्त को ब्लॉकों पर मतगणना होगी।
विज्ञापन

लोकतांत्रिक व्यवस्था में तहत प्रत्येक पांच साल में लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और पंचायत चुनाव कराने का प्रविधान है। पंचायत चुनाव 2026 में चुनाव होना है, लेकिन विभिन्न कारणों से कई सीटें रिक्त हो गईं। रिक्त सीटों पर छह महीने के अंदर चुनाव कराने का नियम है। यहां होंगे चुनाव सुरियावां ब्लॉक के मर्दनशाहपुर, अबरना और डीघ ब्लॉक के गांधी गांव में ग्राम प्रधान के लिए उप चुनाव होगा। डीघ के वार्ड 61 में बीडीसी के लिए वोट पड़ेंगे। इसके अलावा छह ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य की रिक्त 27 सीटों पर उप चुनाव होगा। सुरियावां ब्लॉक में सदस्य के आठ, डीघ में तीन, औराई में आठ, ज्ञानपुर में चार, भदोही और अभोली में दो-दो सीटों पर सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें