फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को दिए सफाई उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अब नगर में साफ सफाई करते पालिका के सफाई कर्मी नगर पालिका की विशेष जर्सी में दिखेंगे। शासन के निर्देश पर सभी सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंगलवार को कुछ कर्मचारियों को विभिन्न उपकरण प्रदान कर पालिका चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल ने योजना की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी जो अपनी जान जोखिम में डाल कर साफ सफाई करते थे अब उन्हें परेशान होने की अवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा के दृष्टिगत शासन ने यह योजना लागू की है। पालिका में कुल 151 सफाई कर्मचारी हैं। सभी को टीशर्ट जिस पर नगर पालिका परिषद भदोही लिखा होगा, हेल्मेट, हैंड ग्लव्ज, जूते फेसमास्क दिए जाएंगे। बताया कि आज 5 कर्मचारियों को उपकरण दिए जा सके। बाकी को भी एक दो दिन में उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कर्मियों को मानक बताए और कहा कि अब सुरक्षा उपकरण पहन कर ही सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें