फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवरलोडिंग की भेंट चढ़ा किशोर, गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। प्रशासन की उदासीनता और नाविकों की मनमानी एक किशोर पर भारी पड़ गया। सोमवार को शाम को रामपुर घाट से ओवरलोड नाव में बैठ कर मिर्जापुर के जोपा जा रहा एक किशोर अनियंत्रित होकर गंगा के मध्य में गिर गया। गोताखोर उसकी तलाश में लगे थे। देर रात साढे़ नौ बजे गोताखोरों ने शव को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर केजोपा निवासी महेंद्र शर्मा (16) पुत्र मनीष शर्मा सोमवार की सुबह अपनी बहन की विदाई कराने के लिए सुरियावां के कसियापुर आया था। बहन संगीता देवी की विदाई करा कर सायंकाल इंजन से चालित नाव पर सवार होकर घर जा रहा था। नाव पर बड़ी संख्या में लोग सवार थे। उस पर बैठे लोगों के मना करने के बाद भी नाविक ने क्षमता से अधिक लोगों को बैठा लिया। साइकिल के साथ नाव पर चढ़ा महेंद्र मोबाइल पर बात कर रहा था कि गंगा के मध्य में जैसे ही नाव पहुंची वह गिर गया। उसके गिरते ही अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किशोर को खोजने के लिए कई गोताखोर लग गए देर रात साढे़ नौ बजे नदी से उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस भी वहां पहुंच कर तलाश में लगी है। बताया जाता है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे, वह किनारे साइकिल पकड़ कर खड़ा था। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड नाव होने से मध्य गंगा में हवा चलने से नाव हिली और वह गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें