फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साढ़े पांच घंटे बंद रहा पकरी रेलवे फाटक, शहर की यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के पकरी रेलवे फाटक के सोमवार को साढ़े पांच घंटे बंद रहने से शहर में यातायात व्यवस्था गंभीर तरीके से प्रभावित गई। सुबह 9 बजे से बंद फाटक रेलवे ट्रैक पर काम निपटाने के बाद दोपहर 2.30 बजे खोला गया तब जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हुई। इससे शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर यातायात साढ़े 5 घंटे तक रेंगता रहा। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि जब ट्रेन एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाती है तो पटरी बदलने के मुख्य प्वाइंट को दुरूस्त किया जा रहा था। यह रेलवे का रूटीन चेकअप है। पूर्व में इसकी सूचना दी जाती है, लेकिन इस बार अचानक से वाराणसी की टीम आ गई। जिससे सूचना नहीं दी जा सकी थी। लोगों को पता भी नहीं था कि स्टेशन रोड पर एकाएक इतने वाहन आखिर कहां से आ गए। लगभग एक घंटे तक सड़क पर वाहनों के रेंगने के बाद पता चला कि पकरी रेलवे फाटक बंद कर रेलवे विभाग पटरियों के रखरखाव का काम कर रहा है।
विज्ञापन

इससे पकरी फाटक की ओर आने और जाने वाले वाहन स्टेशन रोड की ओर आना पड़ रहा था। हाल यह हो गया कि स्कूल बसों सहित सामान्य चार पहिया वाहनों के बीच में दुपहिया वाहनों के आ जाने से विकट समस्या खड़ी हो गई थी। हाल यह हो गया था कि फूलन देवी तिराहे से लेकर लिप्पन तिराहे तक घंटों जाम लगा रहा। खास बात यह है कि लिप्पन तिराहा पहले से जाम रहता है।
जिससे लिप्पन तिराहे पर पहुंचने वाले वावन भी जाम को और बढ़ा रहे थे। जाम में फंसे व्यवसायी विजय चौरसिया ने बताया कि जाम में फंसने के बाद उसमे निकल पाना भी मुश्किल हो गया था। बताया कि जाम में स्कूली बच्चे भी घंटो फंसे रहे।जानकारी हो कि गजिया ओवरब्रिज से मेनरोड तकिया कल्लन शाह की ओर भी जाम की समस्या रहती है। कुल मिलाकर जिधर नजर जा रही थी उधर सड़क पर केवल वाहन ही वाहन दिख रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर पटरियों के रूटीन रखरखाव काम काम होता रहता है। सोमवार को इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक फाटक बंद किया गया था। जिससे समस्या हुई। - कोमल सिंह, स्टेशन अधीक्षक भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें