फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पेंटर हत्याकांड अपडेट, 24 घंटे में खुलासे के करीब खाकी, आधी रात एसपी पहुंचे घटनास्थल

Tue, 06 May 2025 09:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

पेंटर हत्याकांड मामले में पुलिस खुलासे के लगभग करीब है। एसपी ने आधी रात को घटनास्थल का मुआयना किया। बता दें कि इस घटना में शामिल आरोपियों को हिरासत में लिया गया है ओर अन्य बिंदुओं की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औराई कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में रविवार की रात में हुए पेंटर हत्याकांड में पुलिस 24 घंटे के अंदर पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। हत्या में शामिल कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर सोमवार की आधी रात को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मयटीम के साथ घटनास्थल का मुआयना भी किया। इस दौरान कई बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल की गई।

विज्ञापन


सेऊर गांव के सरोज बस्ती निवासी नंदलाल सरोज के दो बेटों में शिवम कुमार सरोज (18) रंगाई-पुताई का काम करता था। रविवार की रात में नौ बजे के बाद वह कुछ समय में लौटने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन नहीं आया। सोमवार को सुबह सेऊर नहर के पास खेत में उसका शव मिला। उसके सिर को ईंट से कूंच दिया गया था।

घटनास्थल एसपी, एएसपी, सीओ, फोरेसिंग टीम, डाग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। आधी रात को भी एसपी मय टीम घटनास्थल पर दुबारा गए। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मृतक के साथ अंतिम समय में रहने वाले युवकों को भी पुलिस ने उठाया।
विज्ञापन


24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड के करीब पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो शिवम की हत्या प्रेम-प्रपंच में की गई। इसमें कुछ महिलाओं का नाम भी सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि आरोपियों में महिलाएं भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। कुछ बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें