फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: आतंकियों का पुतला फूंककर जताया आक्रोश, हमले में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धाजंलि

Wed, 23 Apr 2025 08:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर भदोही के लोगों में आक्रोश का माहौल है। बुधवार को आतंकियों का पुतला फूंककर लोगों ने आक्रोश जताया। साथ ही मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी। 
विज्ञापन
मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धाजंलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों पर हमला करने और 28 लोगों की मौत को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को जिले भर में प्रदर्शन कर आतंकियों का पूतला फूंका गया। वहीं मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी गई। विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने रजपुरा चौराहे पर आतंकियों का पुतला फूंका। 

विज्ञापन


वहीं कैडिंल जलाकर मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी। महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में जेहादियों द्वारा कायराना हमला करके 28 निर्दोष निहत्थे हिन्दुओं को धर्म पूछ कर मार दिया गया। निर्दोष महिलाओं का मांग उजड़ गया। इस जेहादी आतंकवाद के हमले से पूरा देश आक्रोशित है। 

आक्रोशित लोगों ने आतंक को जड़ से समाप्त करने और इस हमले के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इसदौरान विंध्याचल मण्डल प्रभारी प्रमोद मिश्र, जिलाध्यक्ष महेश त्रिपाठी, बंसीधर उपाध्याय, उत्तम दुबे, अशोक मिश्रा, संजय तिवारी, राजपति बिंद, मोहन यादव, सत्येन्द्र शुक्ला आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शख्स की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें