फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और पीतल का गदा चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही छानबीन

Wed, 23 Apr 2025 07:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

बजरंगबली के मंदिर से चोरों ने पीतल का गदा और मुकुट चोरी किया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रूक नहीं रही है। पखवारे भर में करीब दो मंदिरो में चोरी की घटना का अभी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी कि सोमवार की रात एक और चोरी हो गई। बजरंग नगर कटेहरा उगापुर में स्थित संकट मोचन मंदिर में चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर हनुमान जी के चांदी के मुकुट, ऊपर लगे छत्र और पीतल के गदा पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए आभूषण और पीतल के गदे की कीमत लाखों में बताई जा रही है। कटेहरा निवासी राकेश कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें