औराई/घोसिया। जैसे-जैसे कोहरे और ठंड का कहर बढ़ रहा है वैसे-वैसे राजमार्ग समेत अन्य मार्गों पर सड़क हादसों में भी इजाफा होने लगा है। सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह औराई के दो स्थानों पर कोहरे के चक्कर में एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया तो दूसरा किसी वाहन में भिड़ गया। इसमें घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करया गया।
पुलिस के मुुताबिक रविवार की रात में एक ट्रक मिर्जापुर से धान लादकर औराई की ओर आ रहा था। तहसील रोड पर कोहरे के चलते घुमावदार स्थान पर पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक समेत गहरे गड्ढे में पलट गया। ट्रक पलटने से कोई जनहानि तो नहीं हो सकी लेकिन धान पानी से भीग गया। जिसे दूसरे ट्रक पर लदवाकर गतंव्य को भेजा जा सका। दूसरी घटना घने कोहरे के कारण सिन्हा रोड घोसिया के पास राजमार्ग पर हुई। जहां पहले से ख्रराब होकर खड़े ट्रक में दूसरी ट्रक के टकरा जाने से चालक रणजीत सिंह (33) निवासी गोलंबी लखीमपुर खीरी घायल हो गया। चोट अधिक लगने से हालत नाजुक है। सीएचसी में उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया।