फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निर्माणाधीन टंकी का ओवरहेड गिरा, छह मजदूर घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव में बृहस्पतिवार की शाम निर्माणाधीन पानी टंकी का ओवरहेड गिर गया। हादसे में छह मजदूर घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दो की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी होते ही एसडीएम व सीओ पहुंच गए। जबकि कार्यदायी संस्था का ठेकेदार व कर्मचारी फरार हो गए। घायलों में चार दातागंज बदायूं के मनोज, अजय, विजय व राजन हैं। दो मजदूर पलवारपुर सुरियावां, भदोही के पवन व लवकुश हैं।

मुंगरहा गांव में जल जीवन मिशन के तहत 3.54 करोड़ की लागत से 12 मीटर ऊंची टंकी बनाई जा रही है। पांच महीने से चल रहे निर्माण का कार्य जीए इन्फ्रा प्राइवेट लि. जयपुर की कंपनी करा रही है। आरोप है कि होली पर्व को देखते हुए रायबरेली निवासी ठेकेदार बबलू कश्यप कार्य जल्द निबटाने के चक्कर में मजदूरों से काफी देर तक काम लेता था। पानी टंकी के चारों पिलर खड़े होने के बाद बृहस्पतिवार को ओवरहेड की ढलाई का कार्य चल रहा था। मजदूरों ने लोहे की सरिया का जाल बिछाने के बाद सीमेंट और कंक्रीट का मिक्सर बिछा दिया। इस बीच ओवरहेड के नीचे लगी एक बल्ली टूट गई और पूरा ढांचा नीचे गिर गया। ढलाई कार्य में 12 मजदूर लगे थे। छह मजदूर किसी तरह कूदकर बच गए, लेकिन छह लोग दब गए। जानकारी होते तत्काल मलबा हटाकर सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में भदोही निवासी पवन और लवकुश की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम भान सिंह व सीओ प्रभात राय मौके पर पहुंच गए। देर शाम जलनिगम एक्सईएन मुजीब अहमद भी घायलों को देखने पहुंचे। घटना के बाद कंपनी के ठेकेदार व कर्मचारी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें