फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 3 रेलवे क्रॉसिंगों पर जल्द बनेगा ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वाेत्तर रेलवे के तीन रेलवे क्रॉसिंगों पर जल्द ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होगा। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिव प्रसाद, सेतु निगम के सहायक अभियंता रियाज हुसैन, अवर अभियंता प्रशांत दुबे, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार और सुनील कुमार ने सर्वे किया। ओवरब्रिज बनने से राहगीरों को जाम से राहत मिलेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे का प्रयागराज-वाराणसी रूट का करीब 50 किलोमीटर का दायरा भदोही जिले से होकर गुजरता है। इसमें ज्ञानपुर और माधोसिंह दो बड़े स्टेशन और छह से अधिक छोटे स्टेशन एवं हाल्ट शामिल हैं। गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग के ककराहीं, कौलापुर-सेमराध मार्ग पर कौलापुर और जंगीगंज-सीतामढ़ी मार्ग के सरायजगदीश में ओवरब्रिज न होने से रेलवे फाटक बंद होने से आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

रेलवे फाटक बंद होने से एंबुलेंस, स्कूली वाहन और आम जनता को असुविधा होती है। करीब 15 साल से तीनों क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज की मांग की जा रही थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया कि सर्वे पूरा होने केबाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। बजट मिलने पर बारिश बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें