फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से 40 घंटे चोरी दर्शनार्थियों में नाराजगी

Fri, 20 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी के पास बढौना गांव में स्थित मंदिर में लगे छोटे-बड़े करीब 40 घंटे बुधवार की रात चोरी हो गए। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पहुंची  पुलिस ने मौके पर जांच की ।
विज्ञापन

 बभनौटी के पास बढौना गांव में बरम बाबा का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर में घंटा बांधते हैं। यहां दर्शन पूजन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में करीब 40 छोेटे-बड़े घंटे लगे थे। बीती रात चोरों ने मंदिर में लगे सभी घंटे चुरा लिए। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीण विजय शंकर दूबे ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इस पर औराई पुलिस मौके पर पहुंची तथा पूछताछ कर लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि घंटों का वजन 40 किलो से अधिक रहा। बहरहाल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्ती नहीं होने के चलते चोरों का हौसला बढ़ रहा है, जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं घट रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें