फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस : 40 हजार पंजीकरण, 10 करोड़ मिला राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का तीसरा चरण शुक्रवार को समाप्त हो गया। निगम के तमाम प्रयास के बाद भी 47 दिन में महज 40 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। 774 करोड़ के सापेक्ष 10 करोड़ का भुगतान किया गया। निगम अब बकाएदारों पर सख्ती की तैयारी में जुट गया है। जिले की प्रगति महज 22 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में भदोही और गोपीगंज डिविजन से कुल दो लाख 26 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। एकमुश्त समाधान योजना की परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1.67 लाख है। इन उपभोक्ताओं पर 774 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। बकाया जमा करने के लिए नवंबर में ओटीएस की शुरूआत की गई। तीन चरणों में यह योजना उम्मीद के हिसाब से सफल नहीं हो सकी।
योजना के प्रथम चरण में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट का प्रविधान था। दूसरे चरण में 80 प्रतिशत तो तीसरे चरण में 70 प्रतिशत छूट देने की व्यवस्था रही। बावजूद इसके 78 प्रतिशत उपभोक्ता योजना के लाभ से वंचित रह गए। जबकि योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए विभागीय स्तर पर तमाम प्रचार प्रसार किया गया था।
विज्ञापन

निगम के आंकड़ो पर गौर करें तो विद्युत वितरण खंड द्वितीय (गोपीगंज) में 99 हजार उपभोक्ताओं के सापेक्ष अब तक 22 हजार 709 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया जबकि 5.5 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। लगभग 23 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम (भदोही) की हालत उससे भी खराब है। 68 हजार के सापेक्ष 16290 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। जबकि 4.50 करोड़ का ही भुगतान हुआ है। योजना से करीब 21 प्रतिशत उपभोक्ता लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें