फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व्च्छता में प्रेरणा देने वाले प्रधान, कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता मुहिम में बेहतर काम कर प्रेरणा देने वाले प्रधान, सेक्रेटरी, स्वच्छाग्रही, एडीओ और बीडीओ को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम को पूरा करने से पूर्व रुकना नहीं है। शौचालय निर्माण के बाद अब ओडीएफ प्लस से गांवों में नाली के बहते पानी को एक तालाब में भेजा जाए। इससे गंदगी कम होने के साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी को जल संरक्षण की मुहिम को बढ़ावा देने वाले गीत गाने के लिए कहा। इसके पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने डीएम, परियोजना निदेशक ने सीडीओ, डीपीआरओ ने परियोजना निदेशक को स्मृति चिन्ह दिया। इसके बाद डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ ने प्रधान सुमन श्रीवास्तव, प्रधान रविशंकर पांडेय समेत 12 प्रधान, 12 सेक्रेटरी, 12 शौचालय के लाभार्थी, 12 स्वच्छाग्रही, हर ब्लॉक से दो-दो एडीओ और बीडीओ को सम्मानित किया। स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक सरोज पांडेय ने कहा कि अगस्त-सितंबर में राज्य स्तर पर होने वाले स्वच्छता दर्पण कार्यक्रम में नामित लोगों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। अंत में सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने 19 हजार नये शौचालयों के लिए पात्र लाभार्थियों की सूची तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश प्रधान और सेक्रेटरी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें