फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ड्यूटी में मेनलाइन पर पांच घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रुट स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर शनिवार को उस समय अजीबोगरीब परिस्थिति कर्मचारियों के समक्ष खड़ी हो गई। जब छपरा से इलाहाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी को चालक दल ने ओवर ड्यूटी बताकर मेनलाइन पर ही खड़ी कर दिया और चाभी स्टेशन में देकर अपने-अपने ठिकाने की ओर बढ़ गए। सुबह 8 बजे से खड़ी हुई गाड़ी को कंट्रोलर के आदेश पर 5 घंटे बाद लगभग 2.45 बजे पहुंचे दूसरे चालक ट्रेन को आगे लेकर रवाना हो सके।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर अशोक वर्मा का कहना रहा कि इस तरह समस्या का समाधान बड़े स्टेशनों पर ही हो पाती है। रुटीन पर चलने वालीं ट्रेनें मालगाड़ी के मेन लाइन पर खड़ी रह जाने से लूप लाइनों के सहारे निकाला जाता रहा। सवारी गाड़ियों में यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले से कंट्रोलर को ट्रेन के खड़ी होते ही अवगत करा दिया गया था।
गोपीगंज। वाराणसी मंडल के कछवां-हरदत्तपुर के बीच एनआई का कार्य के चलते रूट पर चलने वाली दो सवारी गाड़ियों का संचालन 14 सितंबर तक के लिए रोक दिया गया है। सुबह-शाम दो जोड़ी गाड़ियां फेरा लगाकर पूरे दिन स्टेशनों को सन्नाटे में छोड़ दिया है। सूत्रों का कहना रहा कि एक से 6 सितंबर तक रुट पर चल रही ट्रेनें पूरी तरह से बंद कर दी जाएंगी। इनका संचालन 7 सितंबर से ही रुटीन पर आ सकेगा। शनिवार व रविवार को 15117-18 अप-डाउन मडुआडीह-जबलपुर एक्सप्रेस को भी निरस्त रखा गया है। 6 सितंबर तक हवड़ा से इलाहाबाद सिटी तक जाने वाली विभूति एक्सप्रेस को मडुआडीह वाया हावड़ा चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें