फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में धावा बोलकर चोरों ने उड़ाये नकदी व लाखों के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। सुरियावां थानाक्षेत्र के परऊपुर और नागमलपुर गांव के तीन घरों में बृहस्पतिवार की रात घुसे चोर नकदी और आभूषण समेत लाखों का माल समेट ले गए। सूचना पर पहुंची चौकी और यूपी-100 के जवानों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र की पाली पुलिस चौकी क्षेत्र के गांवों में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। आए दिन हो रहीं चोरी की घटनाओं ने ग्रामीण सहम गए हैं। कलिंजरा-मतेथू तिराहा और डंगहर गांव में हुईं चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी कि परऊपुर और नागमलपुर गांवों में भी चोरों ने फिर दो घरों को खंगाल डाला। परऊपुर गांव निवासी शिवकुमार सिंह और तेजबहादुर सिंह के मुताबिक चोर देर रात शौचालय की कुंडी तोड़ने के बाद दीवार फांदकर घरों में घुस गए। अंदर के कमरों में रखे बाक्स को तोड़कर सोने के दो मंगल सूत्र, दो अंगूठी, झुमका, चेन, चांदी के चार पायल और 4500 नकद उड़ा दिया। सुबह जानकारी होने पर परिजन बेसुध हो गए। आस-पास के लोगों ने जब सामानों की खोजबीन शुरू की तो घरों के आसपास ही बॉक्स भी टूटी अवस्था में मिले। कपड़े और सामान बिखरे रहे। इसी तरह नागमलपुर गांव निवासी वकील तिवारी के यहां सेंधमारी कर चोरों में सोने के झुमके, चांदी के पायल, मीना और एक दर्जन से अधिक चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। परऊपुर गांव निवासी शिवकुमार सिंह और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग बताए गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि यदि पुलिस प्रशासन की ओर से चोरों पर कार्रवाई न की गई तो उनका हौसला इसी तरह बढ़ता रहेगा। सुरियावां थाने की पुलिस को तत्काल अभियान चलाकर चोरों और बाहरी घूमंतू परिवारों पर शिकंजा कसना चाहिए।
पाली/सीतामढ़ी। गत दो माह में थाना सुरियावां और कोइरौना क्षेत्र में हो चुकीं एक दर्जन से अधिक भीषण चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले मनबढ़ चोरों के आगे तेज-तर्रार दारोगा नतमस्तक हो चुके हैं। वह या तो अभी अपने-अपने तैनाती स्थलों के क्षेत्रों को समझ रहे हैं या चोर ज्यादा शातिर साबित हो रहे हैं। दोनों थाना क्षेत्रों में अब तक 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा कर पाने में प्रभारी थानाध्यक्ष सफल नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें