फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती चुनावी सफलता का आधार : कृष्ण बिहारी

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के कार्यक्रम में बोलते अति​थि। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला समन्वय समिति और जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को ज्ञानपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव-2026 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए प्रभावी रणनीति बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कहा कि संगठन की मजबूती चुनावी सफलता का आधार है।
राय ने मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने और पार्टी की विचारधारा व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
मौके पर भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, स्नातक एमएलसी चुनाव संयोजक संतोष पांडेय, शिक्षक एमएलसी कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, ब्रजेश गुप्ता, कन्हैया लाल मिश्रा, नागेंद्र नाथ मिश्रा नवीन, मनीषा अम्बष्ट आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें