फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे वादे करने वालों की खोलें पोल

Wed, 08 Jul 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में मंगलवार को न्याय पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में दमखम से भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार की नाकामी को जनता के बीच बताकर झूठे वादे की पोल खोलें।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी ने प्रदेश सरकार की नीतियों का कोसा। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। प्रदेश के विकास के लिए सक्रियता भी जरूरी है। जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी की ओर से कार्यकर्ता तैयार कर लिए गए हैं। उन्हें सक्रिय भी किया जा रहा है, जिससे जनता के बीच कार्यकर्ता पार्टी की वस्तुस्थिति जाहिर कर सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मोदी की सरकार जनता से किए वादों को भूलकर भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है।
केंद्र सरकार भाजपा भ्रष्टाचारियों के समर्थन में पूरे जी-जान से जुट गई है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करके ही दम लेगी। उन्होंने बैठक में मौजूद ब्लाक, न्याय पंचायत, बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर लवकुश नारायण मिश्र, जान मोहम्मद, जयशंकर दुबे, रत्नेश मिश्र, सुरेश उपाध्याय, सिद्घार्थ मिश्र, आनंद उपाध्याय, प्रेम बिहारी, झुरू, उमापति, शारदा सरोज, अनुपम अग्रवाल, बब्बू त्रिपाठी, लालमणि चौरसिया, इलियास अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें