फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर प्रमासपा ने दिया धरना

Wed, 08 Jul 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सैकड़ों की तादाद में मुख्यालय पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
आरोप लगाया कि 20 जातियों को एससी का दर्जा न देकर सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने धोखा देने का कार्य किया है। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। समाज के दबे कुचले लोगों के लिए पार्टी संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 धरना प्रदर्शन के दौरान बताया कि संगठन कि ओर से मांगों को लेकर पांच अगस्त को संसद भवन नई दिल्ली का घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती के साथ प्रत्याशियों को उतारेगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बिंदु देवी, प्रमोद मिश्र, धनीराम गुप्ता, संतोष बिंद, शिवशंकर बिंद, सिंदू देवी, रेखा देवी, फूलवंती देवी, महेंद्र कुमार बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें