फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीएचसी-पीएचसी पर ओपीडी के समय में बदलाव, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। अब ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेगी। इससे मरीजों को उपचार कराने में आसानी होगी। पहले सुबह 10 बजे से साम चार बजे तक ओपीडी चलती थी। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना 1800 से 2200 की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

जिले में छह सीएचसी गोपीगंज, भानीपुर, औराई, डीघ, भदोही, सुरियावां हैं। यहां 1200 से 1400 की ओपीडी होती है। इसके अलावा 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जहां पर 800 से 1000 की ओपीडी होती है। मौसम की तल्खी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों का घर से निकल पाना मुश्किल हो गया है। जिला अस्पताल, एमबीएस भदोही की ओपीडी पहले की तरह सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय सलाह है कि समय से अस्पताल पहुंचे। दवा लेकर सीधे घर पहुंचे। बीच में थकान महसूस होने पर किसी छायादार स्थान पर रूकें। घर पहुंचने के कुछ देर बाद हाथ पैर को ठंडे पानी से धुलें। आंख पर ठंड पानी का पुटा मारें। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। खान पान को लेकर बेहद सतर्कता बरतें। तले भुने खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि ओपीडी के समय में बदलाव हो चुका है। सीएचसी, पीएचसी की ओपीडी अब सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। जो पहले सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें