फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी सेवाएं ठप, अस्पतालों से लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख शासन के निर्देश पर शनिवार को सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई। इससे दूर-दूर से आए मरीजों को बगैर इलाज कराए ही वापस होना पड़ा। इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी जबकि गर्भवती महिलाओं को छूट रहेगी। आपात रोगियों का ही उपचार किया जाएगा। इमरजेंसी के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

सूबे में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर ओपीडी बंद रखने का निर्देश जारी किया है। शासन के फरमान का पालन करते हुए राजकीय अस्पतालों के गेट आम रोगियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। विशेष परिस्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। इसके कारण सीएचसी सुरियावां, गोपीगंज, औराई, महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भदोही, सीएचसी डीघ की ओपीडी बंद रही, हालांकि जिला अस्पताल की ओपीडी खुली रही।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ओपीडी को बंद कर दिया गया है। गंभीर बीमारी, दुर्घटना में घायल और डिलिवरी के मामले आने पर आवश्यक उपचार किया जाएगा। जिला अस्पताल की ओपीडी भी बंद रहेगी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें