फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानीपुर सीएचसी में ओपीडी सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली विकास खंड के भानीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को ओपीडी सेवा शुरू हो गई। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने फीता काटकर ओपीडी का संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन

निर्माण के बाद से ही उक्त सीएचसी के चालू होने की राह दर्जनों गांवों के लोग देख रहे थे। सीएमओ ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की परेशानी न हो। इसलिए पर्याप्त संख्या में स्टाफ की भी तैनाती की गई है। भाजपा किसान मोर्चा के मध्यप्रदेश सह प्रभारी ओला सिंह ने कहा कि दुर्गागंज क्षेत्र से सटे हुए दर्जनों गांव, अभोली ब्लॉक समेत प्रयागराज और जौनपुर जिले से सटे लगभग 15 किलोमीटर के लोगों को इससे लाभ मिलेगा। नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमरनाथ ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मी सद्व्यवहार अपनाकर इलाज में सहयोग प्राप्त करेंगे। इस मौके पर थानाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, संजीत कुमार शुक्ल, संदीप मिश्रा, शोएब अहमद, प्रेमबहादुर सिंह, रामबाबू दुबे, सरोज माझी, प्रदीप कुमार, तारामती सिंह, ज्योति यादव, इंद्रभूषण पांडेय, अर्चना सिंह, वीपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें