फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समर कैंप में 40 प्रतिशत बच्चे ही सीख रहे हैं नवाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षा विभाग की उदासीनता कहें या गर्मी का असर। समर कैंप में बच्चों की उपस्थिति कम है। 450 की बजाए 50 विद्यालयों में ही समर कैंप का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश में परिषदीय और राजकीय विद्यालयों में बच्चों को नवाचार सिखाने के लिए समर कैंप आयोजित कराने के लिए शासन से आदेश आया था। 21 मई से 10 जून तक विद्यालयों में प्रतिदिन बच्चों को योग, संस्कृत, शिक्षा, कला सहित अन्य क्षेत्र की नई जानकारी देना था। इसके लिए पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में दो-दो हजार की धनराशि जारी की गई।
शुरुआती दो से तीन दिनों में अधिकतर विद्यालयों में इसका आयोजन हुआ, लेकिन उसके बाद समर कैंप सिर्फ कागजों पर ही सीमित हो गया। भदोही के कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर, डभका, चितईपुर, ज्ञानपुर, कोइलरा, दानूपुर पश्चिमपट्टी सहित 50 ऐसे विद्यालय हैं जहां प्रतिदिन समर कैंप में बच्चों को नवाचार सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

शेष अन्य चयनित विद्यालयों में कैंप खत्म हो गया। गर्मी और शादी विवाह का आयोजन होने से बच्चों की उपस्थिति भी कम रही। शुक्रवार को डभका में पंजीकृत 250 में 100, भुलईपुर में 200 में 70, चितईपुर में 150 में 50 बच्चे ही कैंप में पहुंचे।
प्रभारी बीएसए विकास चौधरी ने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कैंप पर नजर रखने के लिए कहा है। 10 जून को प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। जिन स्कूलों में कैंप आयोजन में लापरवाही बरती जाएगी, वहां से जवाब मांगा जाएगा। गर्मी के कारण बच्चों की उपस्थिति कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें