फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एसडीएम ने धान खरीद हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी भदोही शिवप्रकाश यादव ने तहसील परिसर में शनिवार को धान खरीद के लिए हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। बताया कि डीएम के निर्देश पर डेस्क स्थापित की गई है। इससे किसानों को धान क्रय करने में सहूलियत होगी। पंजीकरण में समस्या नहीं होगी। बताया कि हेल्प डेस्क सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक खुली रहेगी। यहां किसान धान की खरीद की समस्या के बारे में पूछताछ कर सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि धान खरीद में तेजी लाने के लिए उ्देश्य से हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इससे किसानों की समस्या का मौके पर निस्तारण हो जाएगा। इसके पहले एसडीएम ने रामरायपुर, इंदिरा मिल चौराहे पर स्थित क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें