फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कूड़ा मुक्त शहर में नई बाजार को वन स्टार रेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा मुक्त शहर अभियान को नई बाजार नगर पंचायत को वन स्टार रेटिंग प्राप्त हुआ है। वन स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाला नई बाजर न सिर्फ जिले का बल्कि मंडल का इकलौता नगर निकाय है। इसके लिए चेयरमैन निर्मला सोनकर और ईओ सुजीत कुमार ने सफाईकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इनकी बदौलत ही यह रैंक मिली है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बीते सितंबर में लखनऊ से आई विशेष टीम ने सभी निकायों में एक-एक सप्ताह तक रुककर सर्वे किया था। सर्वे के दौरान में साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ कूड़ा निस्तारण और लोगों के व्यवहार को परखा जा रहा था। ईआ सुजीत कुमार ने बताया कि लखनऊ की आई विशेष टीम सीधे शासन स्तर से आनलाइन जुड़ कर सर्वे की थी। जिसमें किसी भी दिन किसी भी वार्ड को खोलकर वहां की साफ-सफाई व्यवस्था को देखने के साथ-साथ लोगों से फीडबैक लिया जाता था। शासन स्तर से हुए सर्वे के बाद नई बाजार नगर पंचायत को शासन कूड़ा मुक्त शहर अभियान के तहत वन स्टार रेटिंग प्राप्त हुआ है। 65 निकायों की सूची में वन स्टार रेटिंग मिली है।
रेटिंग जारी होते ही नगर पंचायत में खुशी का माहौल छा गया। चेयरमैन और ईओ ने सभी सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में समर्पित भाव से अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करें। ईओ सुजीत कुमार ने भी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सभासद रिंकू सोनकर, सुनीता देवी, मनीषा देवी, पीटर सोनकर, प्रभावती देवी, सुरेश मिश्र, स्नेहलता गुप्ता, दुर्गा देवी, राजकुमार बावन, हसनैन अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें