फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, पंडाल अग्निकांड में एक और युवक ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या पहुंची 10

Sat, 08 Oct 2022 09:52 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही जिले के नरथुआं स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग की चपेट में आकर झुलसे  अशोक (30) की शनिवार सुबह बीएचयू अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही भदोही अग्निकांड में मृतकों की कुल संख्या 10 पहुंच गई। 
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडाल में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के नरथुआं स्थित दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती एक और शख्स की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 10 पहुंच गई। अभी भी अस्पतालों में भर्ती कई लोगों की हालत चिंताजनक है।

विज्ञापन


दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में झुलसे पुरुषोत्तमपुर निवासी अशोक यादव (30) पुत्र लालजी यादव ने शनिवार सुबह बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। औराई के नरथुआं में दो अक्तूबर की रात दुर्गा पूजा पंडाल में शो के दौरान लगी आग से 77 लोग झुलस गए थे।

सभी को सर सुंदर अस्पताल बीएचयू, ट्रॉमा सेंटर, सीएचसी औराई, सूर्या ट्रामा सेंटर सहित अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना में पहले दिन अंकुश सोनी, जय देवी, नवीन और सुजल की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे दिन आरती चौबे, तीसरे दिन शिवपूजन, चौथे दिन राम मूरत की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह पूर्व प्रधान रमापति की बहू बारीगांव निवासी सीमा देवी (42) पत्नी स्व. अवधेश और मंजू देवी (40) पत्नी सुरेश विश्वकर्मा की मौत हो गई। शनिवार सुबह पुरुषोत्तमपुर निवासी अशोक यादव ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

पूर्व प्रधान के परिवार में चार की मौत

अग्निकांड में बारीगांव के पूर्व प्रधान रमापति गौतम के परिवार के ऊपर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब तक उनके परिवार के चार लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी रमापति के परिवार की प्रतिमा (20) पुत्री स्व. अवधेश, बेबी (16) पुत्री स्व. अवधेश, राधे मोहन (8) पुत्र पवन और तीन माह की कुहू  पुत्री पवन वाराणसी के अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।  

उधर, प्रशासन का दावा है कि अस्पतालों में बेहतर उपचार हो रहा है। 80 फीसदी से अधिक झुलसे लोगों की हालत चिंताजनक है। उन्हें भी बचाने का पूरा प्रयास हो रहा है।  

अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, जमा हुए 24 लाख

औराई अग्निकांड में पीड़ितों के उपचार के लिए डीएम गौरांग राठी की पहल का असर दिखने लगा है। पहले दिन शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों संग आम लोगों ने छोटी-छोटी रकम से जमा राशि 24 लाख तक पहुंचा दी है। अधिकारियों ने भी अपने वेतन से पांच से लेकर 20 हजार की रकम दी है।

शुक्रवार को औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने अपने वेतन से एक लाख की सहायता दी। साथ ही कहा कि निधि से भी मदद की जाएगी। भदोही विधायक जाहिद बेग ने निधि से पांच लाख, औराई ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा ने डेढ़ लाख, उद्योगपति निखिलेश मिश्र ने एक लाख  और भदोही पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने एक लाख की सहायता राशि दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मदद में बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा 20 हजार, बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने 11 हजार, डीसी मनरेगा राजाराम पांच हजार, बीडीओ सुरियावां कमलजीत सिंह 10 हजार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती 10 हजार,  उपायुक्त रोजगार श्यामजी ने पांच हजार, जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी।
पढ़ें: हर तरफ आग ही आग: बेटे को लेकर जमीन पर लेट गई सिंदा...बेटी के हाथ छूटने का गम नहीं भूल रही साधना, सिहर उठे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें