फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छह खातों से ठगी हुए एक लाख 35 हजार रुपये कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग के बीच साइबर ठगों की सक्रियता भी बढ़ गई है। थोड़ी सी लापरवाही होते ही साइबर ठग खाते को खाली कर दे रहे हैं। मंगलवार को साइबर टीम छह लोगों के खाते से निकाले गए कुल 1,35,734 रुपये वापस कराए।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने बताया कि सतर्कता से ही हम साइबर अपराध से बच सकते हैं। हमारे मोबाइल पर अगर किसी तरह का मैसेज सा लिंक आता है तो बिना वेरिफाई किए उसे किसी भी हाल में न खोलें। साइबर ठग हमेशा हमारे खातों पर नजर बनाए रखते हैं।
उन्होंने बताया कि साइबर टीम ने मनोज कुमार निवासी ज्ञानपुर और रामसिंगार दुबे निवासी बढौना, औराई द्वारा गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफॉर्मर हुए 10-10 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। वहीं ऊंज निवासी आदर्श केसरी के 41,234 रुपये, गीर्दबड़ागांव निवासी अंजलि पांडेय के 39,500 रुपये, अमिलौरी निवासी अमृतलाल के 15 हजार और मूलापुर निवासी प्रशांत तिवारी के 20 हजार रुपये खाते में वापस कराए।
विज्ञापन

टीम ने कुल 1,35,734 रुपये वापस कराए। बताया कि अगर आपके साथ साइबर ठगी हो तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। पीड़ितों ने पैसा पाने के बाद साइबर टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें