फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़/भदोही। भदोही कोतवाली क्षेत्र के सरायछत्रशाह बनकट गांव के पास रविवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें चौरी निवासी राशिद अली (24), मकसूद अली (30) और खेमापुर जौनपुर निवासी संतोष यादव (30) घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने के बाद गंभीर रूप से घायल मकसूद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चौरी के राशिद अली, मकसूद अली बाइक से सुरियावां से अपने घर की ओर लौट रहे थे। खेमापुर रामपुर (जौनपुर) के संतोष यादव बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे कि दोनों बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर होने से दोनों बाइक पर सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। नागरिकों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सुरियावां सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत को देखकर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि जिला अस्पताल में उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद मकसूद नामक घायल ने दम तोड़ दिया। बाकी को डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें