फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु से भदोही आया व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, पत्नी भी हुई संक्रमित 

Sun, 14 Jun 2020 09:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गत 22 मई को बेंगलुरु से भदोही जिले के अपने गांव आया व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके संपर्क में आने से पत्नी भी पॉजिटिव हो गई है। नौ जून को दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिले में कोरोना के दो और मरीज मिलने से भदोही जिले में कुल मरीजों की तादाद 85 हो गई है। 

विज्ञापन


औराई क्षेत्र के सहसेपुर गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति बेंगलुरु से गांव आया था। बाद में तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल गया। इसके बाद गत नौ जून को उसका और परिजनों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया। रविवार देर शाम पोर्टल पर आई जांच रिपोर्ट में प्रवासी और उसकी 36 वर्षीया पत्नी दोनों पॉजिटिव पाए गए।

पति बाहर से आया था, लेकिन पत्नी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इससे स्वास्थ्य विभाग पति के जरिए ही पत्नी को भी संक्रमित होने का अनुमान लगा रहा है। फिलहाल दोनों को भदोही स्थित एल-1 अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की तादाद 85 हो गई है। इनमें 39 एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि गांव में भी मेडिकल टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें