ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम जरूरी हुई,लेकिन अभी थमी नहीं। शुक्रवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 25 मरीजों को स्वस्थ्य होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर 102 हो गई है।
जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन ब दिन संक्रमित मरीज मिल रहे है। वहीं कोरोना संक्रमित काल के गाल में भी समा रहे है। पांच नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7366 हो गई है जबकि 7101 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके है। अभी 102 मरीज कोरोना से लड़ रहे है। वहीं एक संक्रमित मरीज एलटू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अब तक 148 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अभी भी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन नहीं कर है जिससे कोरोना संक्रमण की रफ्तार पूरी तरह से थम नहीं रही है। जबकि सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए प्रयासरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर समुचित इलाज किया जा रहा है। चिंता जनक बात यह है कि कोरोना महामारी से जूझ रहे एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम जरूर हुआ लेकिन पूरी तरह से थम नहीं रहा है। इससे खुद का बचाव करें। मॉस्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन और टीकाकरण से ही संक्रमण को मात दिया जा सकता है।