डीघ विकास खंड के गोपालापुर कलिंजरा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को पत्रक देकर रुके जांच को पूर्ण कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में निर्मल भारत अभियान के तहत 425 शौचालय स्वीकृत हुए थे। कुछ शौचालयों के निर्माण को छोड़कर अन्य नहीं बन सके।
18 मई को ग्रामसभा में की गई अनियमितता के खिलाफ जांच के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था। डीएम ने तीन सदस्यों की टीम गठित कर जांच का आदेश दिया था, लेकिन महीने भर से अधिक समय के बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में शिवपूजन, बबलू आदि रहे।