फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Crime: वृद्धा की गला रेतकर हत्या, घर के बरामदे में मिला शव; छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 03:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में एक वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के दुर्गागंज थानाक्षेत्र के बिरापुर गांव में रविवार की रात 67 साल की वृद्धा गिरजा देवी पत्नी स्व. राजनाथ गौतम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
सोमवार की सुबह गिरजा देवी का शव बरामदे में पड़ा हुआ था। हत्या किसने की अभी स्पष्ट नहीं हो सका। एसपी समेत अन्य पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतका के चार बेटे हैं, जिसमें दो घर पर मौजूद हैं। ग्रामीणों के मुताबिक परिजन शव का अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे, लेकिन ग्राम प्रधान ने पुलिस को जानकारी दे दी। सीओ प्रभात राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रहीं है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें