फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थानाक्षेत्र के पट्टीबेजावं गांव में रविवार को सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय माधुरी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी-जंघई रेल प्रखंड स्थित उक्त गांव में रविवार को सुबह कुछ ग्रामीण शौच को निकले थे। वहां पर एक महिला का शव देख सन्न रह गए। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां के मुताबिक महिला के परिजनों ने बताया कि रविवार को सुबह उक्त गांव निवासी राम सागर बिंद की पत्नी माधुरी देवी नित्य क्रिया के लिए निकली थीं। उसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घर से दो सौ मीटर दूरी पर ही घटना हुई। मृतका से चार बेटे हैं। सभी की शादी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें