सुरियावां। भटेवरा गांव के पास शुक्रवार शाम को मतेथू मार्ग पर हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार ब्रह्मदेव तिवारी (60) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहियापुर गांव निवासी ब्रह्मदेव तिवारी साइकिल से किसी कार्य से मतेथू की ओर जा रहे थे। सामने आ रहे बोलेरो वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें किसी तरह सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा।