मौर्य विकास समिति की जिला कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में कमेटी गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में आय व्यय का ब्यौरा पेश हुआ।
समिति के अध्यक्ष रामधनी मौर्य ने बताया कि गठन के लिए संभावित पदाधिकारियों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं। 18 जनवरी को समिति पदाधिकारियों की फाइनल सूची की घोषणा की जाएगी।
बैठक में दूध नाथ मौर्य, प्रवेशचंद्र मौर्य, मूलचंद मौर्यद्व जयराम मौर्य, नंदलाल मौर्य, जय प्रकाश मौर्य, मिठाई लाल, हरिश्चंद, दूधनाथ, मनोज कुमार, विमलेश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे।