नगर से सटे ग्रामसभा रघुनाथपुर के अमरौना में शनिवार को तड़के पेड़ से लटकते एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन मृतक की पहचान नहीं होने से मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टेम के लिए भेज दिया गया।
सेंट मेरीज स्कूल से कुछ मीटर आगे आम का बगीचा है। सुबह लोगों की नजर आम के पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो सन्न रह गए। बात फैली तो वहां भारी संख्या में लोग जुट गए। कोतवाली प्रभारी एपी मिश्रा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतार कर पहचान कराने का प्रयास किया।
मृतक लगभग 40 रही होगी। पुलिस को उसकी जेब से गुवाहाटी से कटिहार का गत वर्ष फरवरी का टिकट और कुछ फोटो मिले हैं।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार चप्पल व्यवस्थित ढंग से उतरे होने और बाहर निकली जुबान इस बात के संकेत देते हैं कि पेड़ से लटकने के बाद उसकी जान निकली होगी।