फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिजली निगम के दफ्तर में अधिकारी का ड्रामा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही बिजली विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को उस समय माहौल गरम हो गया, जब अधिशासी अभियंता को गाली-गलौज देते हुए विभाग के ही एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही विभागीय अफसरों में खलबली मच गई। वीडियो में वह एक्सईएन के किसी कार्य को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दरवाजे पर लात मारते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

यह देख वहां काम करने वाली कर्मचारी सकते में आ गए। मामला प्रकाश में आने के बाद विभाग में तनातनी देखी जा रही है। चर्चा के अनुसार किसी काम के कमीशन को लेकर या फिर चहेते ठेकेदार को काम न देने को लेकर तनातनी है। इस संबंध में अधिक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने कहा कि अधिकारी की कार्यशैली अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। मामले की जांच कराकर रिपोर्ट तलब की जाएगी। कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें