फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अधिकारी उदासीन, लटका 1.10 करोड़ का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अफसरों की उदासीनता कही जाए या विभाग की लापरवाही। छह माह पहले तैयार किए गए एक करोड़ 10 लाख के इस्टीमेट को अभी तक अमली जामा नहीं पहनाया गया है।
विज्ञापन

इससे भदोही सीएचसी में इंटरलॉकिंग, चहारदीवारी, टीनशेड युक्त रैन बसेरा बनाने का काम अधर में लटका है। तत्कालीन जिलाधिकारी विशाल सिंह के स्थानांतरण के बाद यह कार्य ठंडे बस्ते में चला गया है।
जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भदोही सीएचसी नगर के मध्य में स्थित है। यहां प्रतिदिन 200 मरीजों की ओपीडी होती है। इमरजेंसी में मरीजों की संख्या कम है, क्योंकि भदोही नगर में निजी अस्पतालों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

गंभीर केस होने पर पहले लोग निजी अस्पताल पहुंचते हैं। भदोही सीएचसी पर अत्याधुनिक सुविधाएं तो हैं, लेकिन व्यवस्थाएं नहीं हैं। भदोही सीएचसी की तस्वीर बदलने की कवायद छह महीने पहले तत्कालीन डीएम विशाल सिंह ने शुरू की थी।
उनके निर्देश पर बीडा ने यहां पर इंटरलॉकिंग, चहारदीवारी, टीनशेड युक्त रैन बसेरा बनाने का प्रस्ताव बनाया था।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. समीर उपाध्याय ने बताया कि तत्कालीन डीएम के निर्देश पर बीड़ा ने एक करोड़ 10 लाख के कार्य का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है। इसको लेकर पत्र लिखा गया है। उसका भी अभी कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें