फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 बीघे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की धार कुंद पड़ चुकी है। जिसके कारण सरकारी भूमि पर लगातार कब्जे के मामले बढ़ रहे हैं। इस क्रम में ताजा मामला भदोही तहसील के महजूदा गांव का सामने आया है। यहां पर 70 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल जिले में तालाब, भींटा, चारागाह से लेकर सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जा हटाने के लिए शासन के निर्देश पर हर जिले में एंटी भूमाफिया टास्कफोर्स का गठन किया है। हालांकि शुरूआती दौर में प्रशासन सक्रिय रहा, लेकिन धीरे-धीरे अधिकारी उदासीन हो गए। नतीजतन जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण के मामले बढ़ने लगें हैं। महजूदा गांव के ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय ने सोमवार एसडीएम भदोही को प्रार्थना पत्र देकर गांव में 70 बीघे सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की है। पत्रक में कहा कि उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए, जिससे वहां सरकारी कार्य कराया जा सके। यह इकलौता गांव नहीं है। जमुनीपुर अठगवां दशरथपुर पलवारपुर, गल्हैयां, रोटहां, लखनों, सरपतहां सहित करीब-करीब हर गांव में ऐसी स्थिति है। एसडीएम भदोही योगेंद्र कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। राजस्व कर्मियों को भेजकर स्थिति को दिखवाएंगे। अगर सरकारी जमीन पर कब्जा होगा तो उसे हटवाया जाएगा।
मोढ़ बाजार में तन रही विल्डिंग
ज्ञानपुर। मोढ़ बाजार में सरकारी जमीन पर भूमाफिया विल्डिंग बनाने में जुट गए हैं। राजस्व, पुलिस और भूमाफियाओं के आपसी तालमेल से सरकारी जमीन का बंटाधार हो रहा है। यहां के प्रकरण में भी शिकायत हुई, लेकिन मामला अब तक ठंडे बस्ते में ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें