जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में अनाथ बच्चों के प्राप्त आवेदन के अनुमोदन पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों की सूची बनाने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते प्रभावित बच्चों के 26 आवेदन पत्रों में छह टास्कफोर्स के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि शेष आवेदन पत्रों पर तत्काल कार्यवाही पूर्ण करते हुए सत्यापन के लिए अग्रसारित करें। साथ ही डीएम ने यह भी उन्होंने कहा कि अब तक मात्र तीन बच्चे चिह्नित हुए जिनके माता-पिता की कोरोना से मौत हुई। कहा कि कोई योजना से वंचित न हो इसलिए सभी एसडीएम और बीडीओ सत्यापन कराएं।