फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की जमीन से हटेगा अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई/गोपीगंज। मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी विजय कुमार पंजियार ने बुधवार को विशेष सैलून से मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड के माधोसिंह और कटका स्टेशन का निरीक्षण किया। रेल विकास निगम की ओर से हो रहे करोड़ों के प्रोजक्ट की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उप खंड पर कई स्टेशनों के आसपास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण देख उन्हें हटाने का निर्देश दिया। निरीक्षण को लेकर खंड पर पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों में खलबली की स्थिति बनी रही। स्टेशन मास्टर और अधीक्षक वर्दी में तैनात होकर स्टेशन परिसरों में साफ-सफाई चाक चौबंद रखी। बताया जाता है कि डीआरएम के निरीक्षण की भनक खंड के अधीनस्थों को मंगलवार को ही हो चुका था। जिसको लेकर सभी चौकन्ना देखे गए।
माधोसिंह और कटका स्टेशनों पर दौरान निरीक्षण उन्होंने टिकट घर, यात्री हाल, स्टेशन भवन निर्माण, दोहरीकरण आदि कार्यों को देखा। माधोसिंह स्टेशन के पूर्वी छोर से आने वाले रास्ते को दुरुस्त कराने का निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यात्रि यों को बेहतर सुविधाओं का एहसास स्वयं होने लगेगा। निर्माणाधीन कार्यों में प्लेटफार्म के विस्तारीकरण, आई लैंड प्लेटफार्म के निर्माण, गुड्स प्लेटफार्म के निर्माण, स्टेशन सीमा में पड़ने वाले समपार फाटकों को आगे शिफ्टिंग करने, पैदल ऊपरगामी पुल के रैंपो में सुधार, स्टेशन भवन में सुधार, नए स्टेशन कार्यलयों एवं प्रतीक्षालयों के निर्माण में स्थानों का चयन एवं मानचित्रों का अध्ययन कर व्यापक विचार-विमर्श किया। इस मौके पर उमाकांत ति वारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ़्रा प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र यादव, मंडल इंजीनियर तृतीय अतुल त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बढ़ती रही सैलून,मिलती रही राहत
गोपीगंज। डीआरएम वाराणसी का निरीक्षण स्थल त होने के बाद भी अन्य स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों की धड़कन इस बात को लेकर बढ़ी रही कि उनके कार्य स्थलों का निरीक्षण हुआ तो गर्दन नपनी तय है। हालांकि ऐसा हो नहीं सका और माधोसिंह के बाद जैसे ही सैलून इलाहाबाद सिटी की ओर बढ़ी वैसे ही ज्ञानपुर रोड, जंगीगंज आदि स्टेशन मास्टर-अधीक्षक हरी झंडी दिखाकर आगे बढ़ाते रहे।
बहता रहा पानी,ठेकेदारों पर नहीं रहा असर
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी खंड स्थित ज्ञानपुररोड स्टेशन पर उस समय कर्मचारियों की सांस अटकी रही कि एक ओर यात्र1यों को प्यास बुझाने तक को पानी नहीं मिल पाता और जिस दिन डीआरएम निरीक्षण पर निकले उसी दिन जर्जर हो चुकी पाइपों से निकलने वाला
परिसर को जलमग्न कर दिया। बता दें कि मामला चाहे ज्ञानपुररोड स्टेशन का रहा हो या जंगीगंज, अहिमनपुर, सरायजगदीश हाल्ट, अतरौरा हाल्ट आदि का अभी तक मूलभूत यात्री सुविधाीओं का अभाव सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें