ज्ञानपुर। लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रदेश प्रभारी जयराम पांडेय के नेतृत्व में मुख्यालय पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके तैं, गंगा प्रोजक्ट, गन्ना मूल्य, छुट्टा पशु, किसानों की ओर से हो रही आत्महत्याएं, धान खरीद केंद्रों में लटकते ताले, सरकारी गोदामों में खाद-बीज का अभाव, विकास कार्यों के नाम पर बिचौलियों की सक्रियता बढ़ने आदि मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाती रही। संबोधित मांगपत्र में दमनकारी नीति को समाप्त किया जाए, ट्रांस गंगा प्रोजक्ट में किसानों की अधिग्रहीत जमीन का चार गुना मुआवजा दिया जाए, उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का भुगतान कराया जाय, प्रदेश में सड़कों पर टहल रहे पशुओं को संरक्षण गृह पहुंचाया जाए, साहूकारों से तंग आकर हो रही आत्महत्याओं को रोका जाय, मिड-डे-मील घोटालेजबाजों की जांच हो, प्रदेश में कानूनराज स्थापित हो, भदोही जनपद में केंद्र और प्रदेश स्तर से जारी धन की जांच कराई जाय आदि मांगे शामिल रहीं। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष आनंद पांडेय, अभिनव पांडेय, अनुराग तिवारी, प्रथम पांडेय, वैभव मिश्रा, आकाश सिंह, मो.आरिफ, प्रकाश आशीष चौबे आदि शामिल रहे।