विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी की होटल शिराज में बुधवार को बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षक द्वय एमएलसी श्याम सुंदर निषाद और रविशंकर सिंह पप्पू ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मन टटोला। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं की शिकायतों और सुझावों से रूबरू हुए।
श्याम सुंदर निषाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 पार्टी के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। बीते साढ़े 4 वर्षों में पार्टी ने जनता के मुताबिक काम किया। गरीबों की खुशहाली, ग्रामीण विकास, बिजली सुदृढ़ीकरण , शिक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालयों के माध्यम से हर वर्ग विशेषकर दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए काम किया। कहा कि चुनाव से पूर्व यदि कमियां रह गई हों तो उसे आपकी मदद से दुरुस्त कर लिया जाए।
पर्यवेक्षक रविशंकर सिंह पप्पू ने भी कार्यकर्ताओं से आने वाले दिनों में पार्टी के काम में लग जाने का आह्वान किया। उन्होंने भदोही में अब तक हुए विकास कार्यों की सराहना भी की और कहा जिस प्रकार से आप लोगों की मेहनत से 2012 फतह हुआ था उसी तरह 2017 में भी होगा।
बैठक में विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ,अभोली, सुरियावा और भदोही ब्लाक के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के अलावा आम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नेताद्वय ने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से वार्ता की साथ शिकायतों और सुझावों से भी रूबरू हुए। संचालन जिलाध्यक्ष ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख एडवोकेट विकास यादव, शारदा प्रसाद बिंद, नान्हक यादव, पन्ना लाल यादव, विजय यादव, हसनैन अंसारी, महेंद्र यादव, रामराज यादव, द्वारिका यादव, सुरेश यादव, प्रदीप यादव, शोभनाथ यादव, रामजस यादव, डा.सूर्यमणी यादव, प्रदीप यादव, मुन्ना यादव, अलीशेर खां, जटा शंकर मौर्य, रऊफ हाशमी, वंशराज यादव, लाल बहादुर बिंद, सचिन यादव, राजाराम यादव, कन्हैया मौर्य, शमसुद्दीन अंसारी, राजेश गुप्ता, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, अय्यूब अंसारी, आशुतोष यादव आदि रहे।