गोपीगंज के राष्ट्रीय इंटर कालेज में राष्ट्रीय विकास मोर्चा की महारैली का दीप प्रज्जवलन करते मुख्य अतिथि राष्ट्र्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनीबाएं से दूसरे।
राष्ट्रीय विकास मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित महासम्मेलन में पिछड़ों, निषाद, और वंचित समाज की बदहाली के लिए सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया गया। मुख्य अतिथि निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने यूपी चुनाव से पूर्व निषाद समेत अन्य पिछड़ी जातियों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। कहा कि मोर्चा अपने दम पर आगामी चुनाव में रिंग मास्टर की भूमिका में होगा।
उन्होंने कहा कि यूपी में 50 फीसदी आबादी होने के बाद भी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी शून्य हो गई है। राष्ट्रीय विकास मोर्चा का गठन मान-सम्मान, हक अधिकार आरक्षण और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए किया गया है। मोर्चा में कई सामाजिक संगठन,राजनीतिक पार्टियां शामिल हो चुकी हैं। मोर्चा के संयोजक प्रेमचंद बिंद ने कहा कि निषाद, अति पिछड़ा समाज के लोग जाग चुके हैं। राजनीतिक मोहरा बनकर 70 साल से भागते-भागत समाज के लोग थक चुके हैं। 70 वर्षों का हिसाब आगामी विधानसभा चुनाव में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विकास मोर्चा में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, जय हिंद समाज पार्टी, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, राष्ट्रीय विकास मोर्चा क्रांति पार्टी, राष्ट्रीय समानता दल शामिल है। आज तक निषाद के वोट पर दूसरे लोग शासन करते हैं लेकिन इस बार किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का आगाज किया। महारैली की अध्यक्षता लालचंद विंद और संचालन ठाकुर प्रसाद ने किया। मुख्य रुप से नंदलाल निषाद, संजय चौहान, देवेंद्र सिंह लोधी, रुक्मिणी निषाद, मोतीलाल शास्त्री, चौधरी लौटन राम निषाद, शिव शंकर, जे एन मण्डल, महेंद्र, दिनेश कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार मिश्रा, दुर्गा प्रसाद बिंद ने संबोधित किया।